धमतरी: ग्राम मटियाबहार में पहुंचे प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक,कमार परिवारों से की चर्चा
प्रदेश के संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण रजत बंसल ने जिले के अंतिम छोर पर बसे मटियाबहार पहुंचकर विशेष जनजाति कमार परिवारों से चर्चा की।उन्होंने कहा की जल, जंगल और ज़मीन को बचाने मे आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हैl आपके समाज की प्रगति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज आप बिना किसी संकोच के अपनी बात हमारे समक्ष रख रहे है।