धमतरी: कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने ग्राम डाभा में की कार्यवाही,चैन माउंटेन मशीन और दो हाईवा को किया जब्त
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर ग्राम पंचायत लड़ेर में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर तहसीलदार ज्योति सिंह के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।मौके पर जांच करने में उक्त ग्राम पर चैन माउंटेन मशीन और दो नग हाईवा को अवैध उत्खनन एवं परिवहन में सम्मिलित पाया गया।जिसपर तहसीलदार द्वारा कार्रवाई करते हुए मगरलोड थाना में जब्त कर सुपुर्द किया है।