धमतरी: रामसागर पारा वार्ड में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार रामसागर पारा वार्ड निवासी शेखर पटेल ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा लिया था।जानकारी होने पर परिजनों की इसकी सुचना कोतवाली थाने में दी।सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौप दिया है।