धरियावद: मुणिया रोड़ नहर में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच के बाद पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
मुनिया रोड आबकारी थाना के पीछे नहर में रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही। शव की पहचान धोलिया गांव मे रहने वाले रामा पिता मानिया ने की है।