सीतापुर: सुजौलपुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
जनपद के हरगांव क्षेत्र के काजी कमालपुर इलाके में सुजालपुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर पर काम करते समय अचानक करंट आ जाने से चपेट में आकर पीलीभीत निवासी विद्युत संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद इलाके में हड़ताल मच गया मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।