महाजन. स्थानीय पुलिस की पकड़ से गत वर्षों में अलग अलग मामलों में पकड़ी गई हजारों पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को शुक्रवार को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि 25 मुकदमों में जब्त 25496 लीटर शराब को नष्ट किया गया है।