मेहनगर: देवगांव ज्यूली मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते स्कॉर्पियो नहर में घुसी, बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव से होकर देवगांव ज्यूली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सिंगल सड़क अवैध अतिक्रमण के चलते इन दिनों भारी अव्यवस्था का शिकार बनी हुई है । सड़क पर आए दिन जहां जाम की स्थिति बनी रहती है । वहीं शुक्रवार को एक स्कर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में घुस गई। आस पास के ग्रामीणों ने गाड़ी को नहर के बाहर निकालने के मशक्कत करनी पड़ी ।