राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने वन वाटिका में पहुंचकर किया पौधारोपण
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब वन वाटिका में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।