तारानगर: तारानगर में तारानगर-साहवा सड़क मार्ग पर कार और बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
तारानगर-साहवा सडक़ मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनको तारानगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें बाइक सवार कैलाश गांव के ओमप्रकाश पुत्र मोमनराम 50 वर्ष की मौत हो गई,जबकि सुलतान व जीताराम घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।