हंडिया: डंफर की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम
उतराव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 09 बजे तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर सहसों क्षेत्र में पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस।