बागपत: निवाडा गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चार युवक घायल
Baghpat, Bagpat | May 24, 2026 निवाडा गांव निवासी इमरान ने रविवार की सुबह करीब साढे सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात निवाडा गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।