बलौदा: 26 जून को राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' होगा, किसान स्कूल बहेराडीह में जुटेंगे प्रदेशभर के किसान
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में शुक्रवार 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम ( पुटू ) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की जन्म जयंती अवसर पर आयोजित इस मशरूम महोत्सव में प्रदेशभर के किसान, कृषि विशेषज्ञ, मशरूम उत्पादक, युवा उद्यमी और क़ृषि क्षेत्र से जुड़े लोग।