बड़वानी: अंजड़ में हनुमान जन्मोत्सव मनाकर भक्तों ने किया भंडारा, मंदिरों में अभिषेक व पूजन हुआ, हज़ारों श्रद्धालु शामिल
हनुमान जन्मोत्सव पर अंजड क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भंडारे हुए। श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भवति हनुमान मंदिर में समिति और भक्तों ने हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया। पुजन और भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर रात तक भंडारे का लाभ लिया।