बेरमो: वट सावित्री व्रत की तैयारी को लेकर फुसरो बाजार में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पूजन सामग्री की हुई जमकर खरीदारी
Bermo, Bokaro | May 15, 2026 बेरमो क्षेत्र अंतर्गत फुसरो बाजार में आज सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बताते चले कि कल यानी 16 मई को अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। इसे लेकर बेरमो कोयलांचल के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र फुसरो बाजार में आज शुक्रवार को भारी भीड़ देखने को मिल रही है।