चूरू: नया बास में घर के बाथरूम से निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर बीड़ में छोड़ा गया
Churu, Churu | Apr 4, 2026 चूरू शहर के नया बास क्षेत्र में एक मकान के बाथरूम से शनिवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप बाथरूम के नाले के पाइप में छिपा हुआ था, जिसे देखकर घर के लोग घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। एडवोकेट महेश प्रताप सिंह राठौड़ ने दोपहर साढ़े 12 बजे करीब बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गोगामेड़ी के एक भक्त को मौके पर बुलाया गया।