माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से जालौन जाने वाले मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दंपति के सामने अचानक से आवारा मवेशी आ गए,जिसकी वजह से दंपति मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए और घायल हो गए,राहगीरों की मदद से दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया है, घटना दिन सोमवार समय रात्रि 10 बजे की है,जब दोनों जालौन जा रहे थे।