पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में शुक्रवार करीब 2 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई। युवक की पहचान राहुल भगत के रूप में हुई है। मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी राहुल भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती गया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए उसे बाराहाट अस्पताल रेफर किया गया। अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।