जबलपुर: जबलपुर के अधारताल में तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा
आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम लगभग 6 बजे जय प्रकाश नगर में एक अनियंत्रित कार ने राहगीरों को बेरहमी से कुचल दिया,हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। आधारताल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।