ललितपुर: थाना जखौरा क्षेत्र में कार और बाइक के एक्सीडेंट में उपचार के दौरान 04 व्यक्तियों की मौत की जानकारी दी सीओ ने
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत बांसी में छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास झांसी की तरफ जा रही एक कार और मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था। बाद में उपचार हेतु झांसी रेफर किया गया था। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति कार सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।