काराकाट विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे विक्रमगंज में एक प्रेस वार्ता कर काराकाट की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें लगभग 25 हजार वोट प्राप्त हुए, जिसके लिए वे काराकाट की “महान जनता” की हृदय से धन्यवाद करती हैं।