सीतापुर: चौडिया गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल, एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के चौड़िया गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया एक व्यक्ति की हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर शुक्रवार को परिवार वालों ने भर्ती कराया है इलाज जारी है।