बहल: गांव गोपालवास में मजदूर के घर से आभूषण व नकदी की हुई चोरी
Bahal, Bhiwani | Jul 9, 2024 बहल क्षेत्र के गांव गोपालवास में अनिल पुत्र महावीर के घर से अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण व नगदी चोरी कर ली है पीड़ित अनिल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और रात्रि में अपने घर की छत पर सो रहा था सुबह उठकर देखा तो वह उसके घर का ताला टूटा हुआ था घर के कमरे से सोने के आभूषण व नगदी की चोरी हुई है जिसको लेकर के बहल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।