बहल: राजकीय महिला महाविद्यालय बहल से सम्पूर्णता अभियान हुआ शुरू
Bahal, Bhiwani | Jul 4, 2024 नीति आयोग की अधिकारी श्रीमति मायरा प्रियदर्शनी ने कहा कि संपूर्णता अभियान के छह पैरामीटर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों में पहचाने गए संकेतकों के लक्ष्य को निर्धाारित समय में अधिकारी पुरा करें। उन्होंने कहा कि जिला भिवानी के लोहारू व बहल ब्लाक को आकांक्षी ग्रुप में शामिल किया गया है।