बहल: सरकार ने सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में वृद्धि करके बढ़ाया उनका मान सम्मान: वित्त मंत्री जेपी दलाल
Bahal, Bhiwani | Jul 9, 2024 प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के गांव के विकास लिए ग्रांट दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सरपंचो व जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में वृद्धि करके पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का मान सम्मान बढ़ाया है। गांव के चहुंमुखी विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।