बहल: बिधवान गांव में खेत बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर अनेकों किसान संगठनों ने दिया समर्थन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Bahal, Bhiwani | Jun 25, 2024 बिधवान गांव में चल रहे खेत बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर आज लोहारू विधानसभा क्षेत्र के अनेकों किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया है और धरने की अध्यक्षता किसान सभा सिवानी के नेता मास्टर उमराव सिंह व महावीर कुलड़िया ने की,संचालन किसान सभा के तहसील सचिव अतर सिंह कस्बा ने किया। धरने पर किसानों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।