हनुमानगढ़: जिले में गेहूं की कटाई लगभग पूरी, खेतों में चल रही कंबाइन मशीनें, किसान अगली फसल की तैयारी में जुटे
हनुमानगढ़ जिले में गेहूं की कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अधिकांश खेतों में कंबाइन मशीनों से कटाई अंतिम चरण में है। किसानों ने बताया कि कंबाइन मशीनों के उपयोग से कम समय में फसल समेटने में काफी सुविधा मिली है, इससे उन्हें कम समय पर अगली फसल की तैयारी करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है।