पीपलदा: इटावा पुलिस ने झाड़ोल रोड़ पर 5 लीटर अवैध हथकरधा शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 31, 2024 इटावा पुलिस ने आज क़स्बे के झाडोल रोड़ पर एक व्यक्ति के पास से 5 लीटर हथकरधा देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी झाडोल रोड़ से एक मकान पर देशी शराब की बिक्री हो रही है।पुलिस जाप्ते ने मौके पर पहुँच कर आरोपी पांचूलाल पुत्र हीरालाल बैरवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 16/54 एक्साइज एक्ट में कार्यवाही की है