ब्यावरा: करनवास थाना क्षेत्र में दुधी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 21, 2026 करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि करनवास थाना क्षेत्र के दूधी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने किराने का सामान लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक माधौपुरा निवासी भंवरलाल नामदेव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ब्यावरा सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।