सहारनपुर: चौराहों पर भीषण धूप से लोगों को बचायेगी ग्रीन नेट, नगर निगम ने लोगों को धूप से बचाने के लिए की नयी पहल
महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर भीषण गरमी से लोगों को राहत के लिए नगर निगम ने एक और नयी व प्रभावी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पहल की है। शहर के अनेक प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगायी गयी है, जिससे चिलचिलाती तेज धूप से लोगों को बचाया जा सके। इसके अलावा इन चौराहों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम भी लगाया जा रहा है।