पलिया: दुधवा नेशनल पार्क में बाघ को भालू ने दौड़ाया, बाघ अपनी जान बचाने के लिए भागा, पर्यटक हुए रोमांचित
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा नेशनल पार्क में आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। जंगल के रास्ते पर एक बाघ अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भगत नजर आया जबकि उसके पीछे दो भालू उसे दौड़ा रहे थे। आज पर्यटकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।