हाथरस: प्रताप चौराहे के पास तीर्थ यात्रा से लौट रहे परिवार की बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 3 महिलाएं, 2 पुरुष घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग तीर्थ यात्रा से लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई इस दुर्घटना में परिवार के तीन महिला दो पुरुष एवं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया