नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के घर का कनेक्शन काटने के मामले में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह व अनुरूप सिंह की बेंच ने अहम फैसला दिया है। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे हाईकोर्ट का यह फैसला सामने आया है,जिसमें हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेमसुख बेनीवाल को ₹4 लाख की बैंक गारंटी जमा करने और डिस्कॉम को कनेक्शन जोड़ने के आदेश दे दिए हैं।