शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह रौसर कोठी के साथ लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, रास्ते में दबंगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए आंख में पिस्टल की बट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।