मांझा: कोइनी मोड के पास आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक युवक घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी मोड़ के समीप आपसी विवाद को लेकर गुरुवार के शाम 6 बजे मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें युवक घायल हुआ है।