मांझा: भोजपुरवा गांव: आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, डायल 112 पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।