मंडी: नामधारी संगत मंडी ट्रस्ट ने शनिवार को मनाया सतगुरु राम सिंह जी का 208वां प्रकाशोत्सव,भव्य नगर कीर्तन का भी हुआ आयोजन
Mandi, Mandi | Feb 24, 2024 नगर कीर्तन राम नगर मंडी गुरुद्वारे से शुरू होकर गांधी चौक, समखेतर,भूतनाथ बाजार, सेरी बाजार आईटीआई से होते हुए राम नगर गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए हरदीप सिंह ‘राजा’ ने बताया कि सतगुरु राम सिंह जी ने 1857 की बैसाखी पर खालसा पंथ की पुनर्स्थापना, सतगुरु गोबिन्द सिंह जी की शिक्षा देकर देश तथा धर्म की रक्षा की भावना को दृढ़ करवाया था।