गुण्डरदेही: ग्राम भाठागाँव बी में आंगा देवता की पूजा के दौरान हण्डा में निकलीं सात अन्नकुमारी, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
ग्राम भाठागाँव बी में गाँव की सुख समृद्धि के लिए आंगा देवता को आमंत्रित किया गया है, बता दे की कई बार के आमन्त्रण के बाद उड़ीसा से आंगा देवता भाठागाँव बी गाँव में पहुचे, आज गाँव में विशेष पूजा अर्चना किया जा रहा है, आंगा देवता के दर्शन करने भारी भीड़ लगी हुई है। आस पास के गाँव से भी बड़ित संख्या में श्रद्धालु गांव में पहुँचे हुए है। ग्रामीणों का कहना है की गाँव में सुख समृद्धि लाने के लिए आंगा देवता को आमंत्रित किया गया है। पूजा अर्चना के दौरान तालाब किनारे एक हण्डा निकला था जिसे खोलने पर सात पत्थर नुमा आकृति का पत्थर निकला है जिसे अन्नकुमारी कहते है