नानपारा: नवाबगंज जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया
बहराइच में जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नवाबगंज ने नानपारा को हराकर जीत लिया। रविवार को क्षेत्र पंचायत सद अकील अहमद आफरीदी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेला गया यह उद्घाटन मैच नवाबगंज और नानपारा के बीच हुआ। नवाबगंज ने नानपारा को सीधे दो सेटों में पराजित किया।