खुजनेर: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने आयुष्मान भारत योजना का किया शुभारंभ
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने खुजनेर के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।