वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, माता रानी के जयकारे लगते रहे
वारिसलीगंज में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। पूजा समाप्ति के बाद शुक्रवार को माता दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई का सिलसिला दोपहर 3:00 बजे के बाद से शुरू हुआ। इस दौरान मातारानी के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालु ढोल बाजे के धुन पर झूमते रहे। एक-एक कर सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन स्थल की ओर चलते रहा।