इटारसी में शनिवार को शाम करीब 4 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाईं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि शहर में लंबे समय से बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही है।