पूर्णिया पूर्व: अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर रजीगंज पंचायत में चलाया गया जागरूकता अभियान
अग्निशमन विभाग पूर्णिया द्वारा आग से बचाव को लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रजीगंज पंचायत अंतर्गत रानीपतरा गांव,टिडगामा आदि गांव में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान लोगों को गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का तरीका बताया गया।साथ हीं आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की बात कही गयी।मौके अग्निशमन विभाग के कर्मी मौजूद थे।