पूर्णिया पूर्व: गुंडाचौक में बोरे की गोदाम में लगी आग, 8 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर हुई राख
सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक गुलाबबाग में रात्री भीषण अगलगी कि घटना हो गयी। इस अगलगी कि घटना में 8 लाख से अधिक कि संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग ऐसी भीषण थी कि तीन दमकल कि मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में गुंडा चौक निवासी मो एकलाख ने बताया कि में बोरे का थोक कारोबार करता हूं, और घर के पीछे मेरा खुला गोदाम है। जहां लाखो का जूट का बोरा रखा हुआ था।