डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे चियांकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी कला निवासी सराफील अंसारी के रूप में हुई है।