गाज़ियाबाद: अर्थला में बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, उपचार के दौरान एक बदमाश की हुई मौत, एक उपनिरीक्षक घायल
थाना साहिबाबाद के अर्थला में पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड हुई है। मुठभेड के दौरान एक अभियुक्त एवं एक उप निरीक्षक गम्भीर रुप से घायल हुए, जिन्हे तुरन्त ही उपचार हेतु अस्पाताल में भर्ती कराया गया। एक बाइक सवार बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। उपचार हेतु भर्ती हुए अभियुक्त अक्की उर्फ दक्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।