दुर्ग: दुर्ग जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई
दुर्ग जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। इस अभियान के संबंध में शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। इसमें संगठन के महामंत्री दिलीप साहू और विनोद अरोरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।