ललितपुर: बांसी के पास भौरसिल गांव के नजदीक हाईवे 44 पर पर्यटकों से भरी स्लीपर बस में अचानक लगी आग, सवारियों में मची चीख-पुकार
ललितपुर बांसी के पास भौरसिल गांव के नजदीक हाईवे 44 पर तेज रफ्तार पर्यटकों से भरी स्लीपर बस जो की ललितपुर से झांसी की ओर जा रही थी और रास्ते में अचानक आग की चिंगारी उठने लगी और देखते ही देखते धुआं निकलने लगा, जिसको लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई और कई लोग घटना से आहत हुए बताया गया बस में पर्यटक घूमने के लिए जा रहे थे रास्ते में घटना से काफी मायूस हुए हैं।