बेरो: रामनवमी को लेकर बेड़ो में हाई अलर्ट, करांजी समेत कई गांवों में पुलिस की सघन मॉक ड्रिल
Bero, Ranchi | Mar 26, 2026 बेड़ो: रामनवमी को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। करांजी समेत कई गांवों में जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सघन मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की।