भिवानी: बैंक कॉलोनी स्थित राजेश आंगनवाड़ी में किया गया स्पेशल आउटरीच कैंप का आयोजन, की गई 106 मरीजों की जांच
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के आदेश पर एवं सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भारत नगर द्वारा बैंक कालोनी स्थित राजेश आंगनवाड़ी में स्पेशल आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 106 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। कैम्प में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप लाठर ने अपनी सेवाएं दी।