भिवानी: लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है, इसलिए 25 मई को जरूर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी,डीसी ने मतदाताओं से
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने जिला में शनिवार 25 मई को हो रहे 18वीं लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं से बिना प्रलोभन के निडर होकर मतदान करने का आह्वान किया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। अगर कोई गलत तरीके व अवैध रूप से मतदान करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।